सेब (Apple in hindi): उपयोग, लाभ, साइड इफ़ेक्ट, और अन्य जानकारी!

विषय-सूची 

  1. परिचय: 
  2. सेब की न्यूट्रीशनल वैल्यू:  
  3. सेब की खूबियाँ:
  4. सेब के शानदार उपयोग:
  5. सेब के अन्य शानदार उपयोग:
  6. सेब को कैसे उपयोग करें?
  7. सेब के साइड इफ़ेक्ट:
  8. सेब के साथ बरती जाने वाली सावधानियां:
  9. अन्य दवाओं के साथ इंटरैक्शन:
  10. अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:
  11. रेफरेंस:
  12. यह आपकी ज़रूरत की और काम की बातें हो सकती हैं!

परिचय:

सेब, जिसे वैज्ञानिक रूप से Malus domestica Borkh के नाम से जाना जाता है, Rosaceae परिवार से संबंधित है।
सेब सभी समशीतोष्ण क्षेत्रों में उगता है और प्रमुख रूप से एशिया और यूरोप में इसकी खेती की जाती है। जीनस Malus मूल की इस प्रजाति का जन्म हिमालयी भारत, पाकिस्तान, चीन, एशिया माइनर और मध्य एशिया के क्षेत्रों में हुआ।1,2

सेब को सबसे पौष्टिक फलों में से एक माना जा सकता है। यह इम्युनिटी (रोगों से लड़ने की क्षमता) को बढ़ा सकता है, तनाव झेलने में मदद कर सकता है, और इसमें बायोएक्टिव कंपाउंड भी होते हैं जो मानव स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। जैसे कि कहावत है, ‘हर रोज़ एक सेब खाने से डॉक्टर की ज़रूरत नहीं पड़ती’, सेब एक स्वस्थ फल है1,2

सेब की न्यूट्रीशनल वैल्यू (Seb ki Nutritional Value):

सेब विटामिन और ट्रेस एलिमेंट्स सहित पोषक तत्वों और बायोएक्टिव कंपाउंड का भरपूर स्रोत है।1

न्यूट्रीशनल कंपोनेंट्स  वैल्यू  
टोटल कैलोरीज़  65.0 Kcal 
टोटल फैट  0.16 g 
प्रोटीन  0.15 g 
कार्बोहाइड्रेट  15.6 g 
चीनी  13.3 g 
डाइटरी फाइबर  2.1 g 

टेबल 1: सेब के न्यूट्रीशनल कंपोनेंट्स1

बायोएक्टिव कंपाउंड वैल्यू (mg/100 g)
थायमिन (विटामिन बी1) 0.006 mg
राइबोफ्लेविन (विटामिन बी2) 0.068 mg
नियासिन (विटामिन बी3) 0.091 mg
विटामिन बी6 0.035 mg
विटामिन सी 12.8 mg

टेबल 2: प्रति 100 ग्राम सेब में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड और विटामिन3

मिनरल  वैल्यू (mg/100 g) 
पोटैशियम                        104 mg 
कैल्शियम  6.0 mg 
फ़ॉस्फोरस  10.0 mg 
मैगनीशियम  4.7 mg 
सोडियम  1.0 mg 
आयरन  0.02 mg 
ज़िंक  0.02 mg 
कॉपर  0.033 mg 
मैंगनीज़  0.033 mg 

टेबल 3: प्रति 100 ग्राम सेब में मौजूद मिनरल्स और ट्रेस एलिमेंट्स3

सेब की खूबियाँ (Seb ki Khubiya):

वैज्ञानिक प्रमाणों ने साबित किया है कि सेब में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड में शानदार खूबियाँ हो सकती हैं जो मानव स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती हैं।1

  • यह एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम कर सकता है (ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करता है)
  • इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण हो सकते हैं
  • यह सूजन कम कर सकता है
  • इसमें एंटी-अल्सरेटिव गुण हो सकते हैं (अल्सर कम करता है)
  • इसमें रक्तचाप कम करने की खूबियाँ हो सकती हैं
  • इसमें पाचन को बेहतर बनाने वाले गुण हो सकते हैं
  • इसमें एंटी-कैंसर एक्शन हो सकते हैं
  • इसमें ब्लड शुगर कम करने की खूबियाँ हो सकती हैं
  • इसमें इम्युनिटी को बूस्ट करने वाली खूबियाँ हो सकती हैं।1

सेब के शानदार उपयोग (Potential Uses of Apple):

सेब में मौजूद पोषक तत्वों और बायोएक्टिव कंपाउंड के कारण सेब के कई शानदार उपयोग हो सकते हैं:

पाचन समस्याओं के लिए सेब का शानदार उपयोग

सेब में पेक्टिन नामक घुलनशील डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन प्रक्रिया में सहायक हो सकते हैं। हम अक्सर सेब का छिलका हटा देते हैं, लेकिन अध्ययनों से पता चला है कि सेब में पेक्टिन का कुल अनुपात लगभग 1.79% है, जो खासतौर पर सेब के छिलके (सेब के गूदे से ज़्यादा) में मौजूद होता है। सेब खाने से, आँतों के माइक्रोफ्लोरा के सहयोग के साथ, इंफ्लेमेटरी बाउल डिज़ीज़ में लाभकारी प्रभाव मिल सकता है। सेब एक असरदार डाइटरी सप्लीमेंट है जो पेट पर एस्पिरिन के हानिकारक प्रभावों के खिलाफ सहायक हो सकता है और अल्सर के कारण कोलन (बड़ी आंत का हिस्सा) को होने वाले नुकसान को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।1

यह जानकारी काफ़ी नहीं है और यह कहने के लिए अभी और शोध की आवश्यकता है कि सेब पाचन संबंधी बीमारियों में लाभ पहुंचा सकता है।

ब्लड शुगर के लिए सेब के शानदार उपयोग

डायबिटीज़ मेलिटस या टाइप -2 डायबिटीज़ एक मेटाबोलिक डिसऑर्डर है जिसे इंसुलिन हार्मोन के सही से काम न करने से पहचाना जाता है। सेब के छिलके में मौजूद फ्लेवोनॉय्ड टाइप -2 डायबिटीज़ के जोखिम को कम कर सकते हैं।1,2

Knekt et al द्वारा 2002 में किए गए एक अध्ययन में दिखाया गया है कि सेब खाने और सेब का रस पीने से टाइप -2 डायबिटीज़ बनने के जोखिम को असरदार ढंग से कम किया जा सकता है। इस अध्ययन में यह भी पाया गया कि सेब के रस में फ्लेवोनोइड्स मौजूद होने के कारण आंतों में ग्लूकोज़ का एब्ज़ोर्पशन देरी से होता है और प्लाज़्मा इंसुलिन का लेवल कम होता है।1,2

हालांकि, मनुष्यों में ब्लड शुगर लेवल पर सेब के इन लाभों को साबित करने के लिए उपलब्ध जानकारी काफ़ी नहीं है और इन लाभों को आगे सही मानने के लिए अभी और अध्ययनों की ज़रूरत है।

त्वचा के लिए सेब का शानदार उपयोग

सेब का त्वचा पर लाभदायक असर हो सकता है क्योंकि सेब के रस में फ्लेवोनॉय्ड्स होते हैं। मानव की हाइपर-पिग्मेंटेड त्वचा पर एप्पल एक्सट्रैक्ट फार्मूलेशन वाला वॉटर इन ऑइल इमल्शन लगाने से सीबम (तैलीय पदार्थ) को बनने से कम करने में मदद मिल सकती है। मेलेनिन के लेवल (एक पिगमेंट जिसकी वजह से हमारी त्वचा को रंग मिलता है), चिकनाई और एरिथेमा (त्वचा की लाली) की वजह से मुँहासे होते हैं, यह उनको भी कम कर सकता है।1

सेब में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो त्वचा को नरम रखने, त्वचा की सतह की नमी बनाए रखने और त्वचा रोगों को कम करने में मदद कर सकते हैं।1

यह जानकारी काफ़ी नहीं है और मनुष्यों में त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए सेब के शानदार उपयोग को साबित करने के लिए अभी और अध्ययनों की आवश्यकता है।

वज़न नियंत्रित करने के लिए सेब के शानदार उपयोग

वज़न नियंत्रित करने पर सेब के प्रभाव को जानने के लिए अध्ययन किए गए। वज़न कम करने में सेब का उपयोग करना शानदार साबित हो सकता है। यह उस फैट को कम करने में मदद कर सकता है जो अंगों के अंदर गहराई से जमा होता है और पैंक्रियास के एंज़ाइम (लाइपेस) के एक्शन में रुकावट डाल सकता है, जिससे फैट का स्तर कम होता है। सेब ग्लूकोज़ के आवागमन को रोकने और संतुष्टि की भावना को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। एक अध्ययन रिपोर्ट ने साबित किया कि सेब का डाइटरी फाइबर पेक्टिन, आहार के ऊर्जा घनत्व में कमी करके लोगों के वज़न को मैनेज करने में मदद कर सकता है। इन परिणामों से यह संकेत मिलता है कि वज़न को नियंत्रित करने में सेब और सेब के रस की लाभकारी भूमिका हो सकती है।

दुर्भाग्य से, वज़न को नियंत्रित करने में सेब कितना असरदार है यह बताने वाले अध्ययन काफ़ी नहीं हैं। मनुष्यों में वज़न को नियंत्रित करने के लिए सेब के शानदार उपयोग पर अभी और अध्ययनों की आवश्यकता है। इसलिए, अपने वज़न पर नियंत्रण रखने के लिए सेब का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना ज़्यादा बेहतर होगा।

कैंसर के लिए सेब का शानदार उपयोग

रोजाना सेब खाने का एक बड़ा फ़ायदा यह भी है कि यह कैंसर के विकास के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। Ohkami et al. द्वारा (1995 में) पशुओं में किए एक अध्ययन में, सेब को कोलन, कोलोरेक्टल, त्वचा और स्तन कैंसर के खिलाफ प्रभावी दिखाया गया। मानव की सैल लाइनों पर प्रयोगशाला में किए अध्ययनों में सेब के छिलके के अर्क का उपयोग किया गया, जो खुराक पर आधारित कैंसर विरोधी गतिविधि दिखा सकता है, जिससे कैंसर कोशिकाओं का फैलाव सीमित हो सकता है। सेब की यह कैंसर विरोधी गतिविधि सेब के छिलके के अर्क में मौजूद फाइटोकेमिकल्स की उपस्थिति के कारण हो सकती है, जो पूरे फल की तुलना में अकेले ज़्यादा असरदार हो सकती है।1,2

साथ ही, मनुष्यों में कैंसर को नियंत्रित करने के लिए सेब के शानदार उपयोग पर अभी और अध्ययनों की आवश्यकता है। इसलिए, सेब को किसी दवा के तौर पर सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना ज़्यादा बेहतर होगा।

सूजन के लिए सेब का शानदार उपयोग

गर्भावस्था के दौरान हर दिन सेब खाने के फायदे 2007 में एक मानव अध्ययन (Willers et al.) के दौरान देखे गए। इसके परिणाम बताते हैं कि गर्भावस्था के दौरान सेब का सकारात्मक प्रभाव उनमें मौजूद फ्लेवोनॉइड्स के कारण हो सकता है, जिसमें शानदार एंटीऑक्सिडेंट गुण हो सकते हैं और फेफड़ों के रोगों के जोखिम को कम करने से जुड़े हो सकते हैं। इस लिए, सेब के सेवन से गर्भावस्था में लाभ हो सकता है और बच्चों में फेफड़ों की बीमारी और एक्जिमा (एक त्वचा की स्थिति) को बढ़ने से रोकने में भी मदद मिल सकती है। इससे शिशुओं की रोगों से लड़ने की क्षमता को भी लाभ हो सकता है।4

हालांकि, यह अध्ययन काफ़ी नहीं है और गर्भावस्था के दौरान और बच्चों के स्वास्थ्य पर इसके लंबे समय तक होने वाले प्रभाव को साबित करने के लिए अभी और अध्ययनों की आवश्यकता है। इसलिए, इस विषय के बारे में अधिक जानने के लिए डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है।

सेब के अन्य शानदार उपयोग:

  • एक पशु मॉडल में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि सेब में एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड्स के कारण टोटल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स लेवल में कमी आ सकती है। यह मनुष्यों में रक्त में मौजूद कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में उपयोगी हो सकता है।1
  • सेब विटामिन सी और बायोएक्टिव कंपाउंड के कारण रोग से लड़ने की क्षमता को बढ़ा सकता है, जो एनीमिया ठीक करने में मददगार साबित हो सकता है।1,2
  • सेब के अर्क से गाउट और किडनी से संबंधित बीमारियों जैसी विभिन्न स्थितियों को प्रभावी ढंग से प्रबंधित किया जा सकता है।1

हालांकि, अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग अध्ययन सेब के शानदार उपयोग दिखाते हैं, लेकिन ये अध्ययन काफ़ी नहीं हैं और मानव स्वास्थ्य पर सेब के लाभ कितने कारगर हैं यह पक्का करने के लिए आगे और अध्ययन की आवश्यकता है। इसके अलावा, हर व्यक्ति इन सेब से बनी चीज़ों के प्रति अलग-अलग प्रतिक्रिया दे सकता है। इसलिए, किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए सेबों का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से सलाह करना बहुत ज़रूरी है।

सेब को कैसे उपयोग करें (How to Consume Apple)?

सेब के बीज को छोड़कर इसका पूरा फल खाने योग्य होता है।1

  • सेब कच्चे फल, फरमेंट किए साइडर और जूस, वाइन, विनेगर, जैम और जेली, कॉम्पोट्स, चाय और एप्पलजैक के रूप में खाने के साथ-साथ खाना पकाने में भी उपयोग किया जाता है, जहां इसे चीनी और मिठाई के साथ मिलाया जाता है।1,2
  • सेब से स्वादिष्ट मिठाइयाँ और व्यंजन जैसे सेब का सॉस, नेक्टर, सेब पाई और केक बनाए जाते हैं।1,2
  • खाने में जैलिंग और गाढ़ा करने वाले एजेंट, इमल्सीफायर और स्टेबलाइजर के रूप में सेब के छिलके को उपयोग किया जा सकता है।1
  • सेब के छिलकों से चमकीला रंग निकाला जाता है और इसे खाने के रंग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।1,2
  • बाज़ार में बिकने वाली कुछ न्यूट्रीशन टैब्लेट्स और सेब के सॉफ्ट कैप्सूल सेब के अर्क से तैयार किए जाते हैं।1

सेबों से बना कोई भी हर्बल सप्लीमेंट लेने से पहले आपको किसी अनुभवी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसी तरह, किसी अनुभवी डॉक्टर से सलाह लिए बिना अपने मेडिकल इलाज को न तो बंद करें और न ही इसके बजाय कोई आयुर्वेदिक/हर्बल प्रिपरेशन लेना शुरू करें।

सेब के साइड इफ़ेक्ट (Side Effects of Apple):

हालांकि सेब और इससे बनी चीज़ें सुरक्षित होती हैं और एक स्वस्थ और प्रमुख आहार के हिस्से के रूप में लेने की सलाह दी जाती हैं, लेकिन कुछ लोगों को इससे गंभीर प्रतिक्रियाओं के साथ एलर्जी का अनुभव हो सकता है।5 ऐसे साइड इफेक्ट की सूचना तुरंत डॉक्टरों को देनी चाहिए।  आपके लिए एलर्जी का सही इलाज वही बता सकेंगे।

सेब के साथ बरती जाने वाली सावधानियां:

कम मात्रा में सेवन करने पर सेब सुरक्षित हो सकता है, लेकिन सावधानी हमेशा इलाज से बेहतर होती है।

  • सेब खाना गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित हो सकता हैं क्योंकि इसमें आवश्यक पोषक तत्वों भरपूर मात्रा में होते हैं। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं पर सेब के दुष्प्रभाव के बारे में कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि किसी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टरों की सलाह फायदेमंद होती है।
  • चूंकि बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली अभी भी विकासशील अवस्था में होती है, इसलिए वे हमेशा अलग-अलग इन्फेक्शन्स और बीमारियों के प्रति संवेदनशील होते हैं। इसी वजह से, बच्चों को सेब या इससे बनी चीज़ें देते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि उन्हें एलर्जी हो सकती है। बच्चों में इस तरह की समस्या से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है।
  • सेब के बीज में थोड़ी मात्रा में साइनाइड होता है। इन बीजों को ज़्यादा खाने से साइनाइड टॉक्सिसिटी हो सकती है। इसलिए सेब के बीज खाने से परहेज़ करें।6

आपको अपने मौजूदा इलाज के बारे में अपने डॉक्टर को बताना चाहिए और सेब खाने के बारे में सलाह लेनी चाहिए और अपने हिट के लिए सूचित विकल्प चुनने चाहिए।

अन्य दवाओं के साथ इंटरैक्शन:

  • चूंकि खाद्य पदार्थ दवाओं के साथ इंटरैक्शन कर सकते हैं, भोजन के पोषण मूल्य को प्रभावित कर सकते हैं और दवाओं के प्रभाव को कम कर सकते हैं, इसलिए अपने आहार में कोई भी संशोधन करने से पहले, डॉक्टर से सलाह ली जानी चाहिए।7
  • फलों के रस के पोषक तत्व, अलग-अलग दवाओं के एब्सोर्पशन और डिस्ट्रीब्यूशन को बड़े पैमाने पर प्रभावित कर सकते हैं।
  • सेब का रस पीने से फेक्सोफेनाडीन (एलर्जी का इलाज करने वाली एंटीहिस्टामीन दवा), सेलीप्रोलोल (रक्तचाप की दवा) और सिप्रोफ्लोक्सासिन (एंटीबायोटिक दवा) के एब्सोर्पशन प्रभावित हो सकता है।
  • सेब के रस के साथ फेक्सोफेनाडीन, सेलिप्रोलोल, या सिप्रोफ्लोक्सासिन साथ में देना, ओरल बायोअवेलेबिलिटी को कमज़ोर करता है और एब्सोर्पशन में रुकावट डालता है, जिससे इस दवा की एफिकेसी कम हो जाती है।7

इस लिए, हम आपको एक डॉक्टर से सलाह लेने का सुझाव देते हैं। वे आपको सेब या सेब से बनी चीज़ों को दवा के रूप में लेने के बेहतर तरीके के बारे में बताएंगे।

Read in English: Apple: Uses, Benefits, Side Effects, and More.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

सेब में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

सेब में विटामिन सी, ई और बी-6 होते हैं जिनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और यह रोग से लड़ने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं।हालांकि, सेब का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह लेने से पहले अपना इलाज खुद करने के उद्देश्य से नहीं किया जाना चाहिए।

क्या सेब के एंटीऑक्सीडेंट दिमागी बीमारियों के लिए फायदेमंद होते है?

हाँ। हाँ। सेब के एंटीऑक्सिडेंट को फ्री रेडिकल्स स्कैवेंजर्स भी कहा जाता है, ये दिमाग की कोशिकाओं और नर्वस सिस्टम को नुकसान होने के कारण होने वाले दिमाग के रोगों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। हालाँकि, यह जानकारी काफ़ी नहीं है; मानव स्वास्थ्य पर सेब के लाभों को साबित करने के लिए अभी और अध्ययनों की आवश्यकता है।

क्या सेब डीटॉक्सिफिकेशन  में मदद करता है?

हाँ। सेब में मौजूद पॉलीफेनोल्स शरीर से सीसा और पारा जैसी भारी धातुओं को खत्म करने में मदद कर सकते हैं, जो सेब की डीटॉक्सिफाई करने की क्षमता को दर्शाता है।हालांकि, यह जानकारी काफ़ी नहीं है और मानव स्वास्थ्य पर सेब के लाभों को साबित करने के लिए अभी और अध्ययनों की आवश्यकता है।

उबले हुए सेबों के क्या फायदे हैं?

कुछ लोगों को सेब से एलर्जी वाली प्रतिक्रिया का अनुभव होता है। एप्पल एलर्जेन गर्मी के प्रति संवेदनशील होते हैं, इसलिए सेब के छिलके को हटाने और उबालने से गंभीर एलर्जी होने खतरा कम हो सकता है।हालांकि, एलर्जी होने की संभावना को कम करने के लिए, उबले हुए सेब के उपयोग के लाभ को साबित करने के लिए मानवों में अभी और अध्ययन की आवश्यकता है। आप कभी भी डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।

सेब के बीज खाने के साइड इफ़ेक्ट क्या हैं?

सेब के बीज में कम मात्रा में सायनाइड होता है। ज़्यादा मात्रा में खाए जाने पर साइनाइड पॉइज़निंग हो सकती है। इसलिए सेब के बीज खाने से परहेज़ करें।

Disclaimer: The information included at this site is for educational purposes only and is not intended to be a substitute for medical treatment by a healthcare professional. Because of unique individual needs, the reader should consult their physician to determine the appropriateness of the information for the reader’s situation.

Source link: https://pharmeasy.in/blog/fruit-uses-benefits-side-effects-of-apple-in-hindi/ by Dr Anuja Bodhare at pharmeasy.in